![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgFaezBYYvX846_TpHaCmjNX3qjC9Ka242PRoOMLuvNAld4e2i8KQuI9w4ku1IcwAYfk1a2G97i8PdnbbWJFUOxKSTb794VwCYv1A4ywuKZuYbohPOo7zBPCY8Hf9vKPLozHugL7tQvF2eV/w640-h406/conl+n+p.jpg)
कांग्रेस मुक्त भारत करते करते भाजपा कांग्रेस युक्त पार्टी बन चुकी है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र सिंह पठानिया का। वे जसूर में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। पठानिया ने कहा की 2022 के चुनावों में हम तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि सत्तासीन पार्टी के साथ हमारी पार्टी की सीधी टक्कर है जिसके लिए हमारी पार्टी जी जान से जुट गई है। पठानिया ने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जायेगा जिसके लिए आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा कर उन्हें 2022 के चुनवों में आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए जागृत कर रही है।
पठानिया ने कहा की बेतहाशा महंगाई घटिया प्रबंधन का नतीजा है। प्रबंधन का ही नतीजा है की हिमाचल में पैदा होने वाला हर बच्चा लगभग 55 हजार का कर्ज का बोझ लेकर पैदा हो रहा है। यह घटिया प्रवंधन का ही नतीजा है कि हिमाचल में बनने वाला सीमेंट जो दिल्ली में लगभग 310 रूपये प्रति बैग है वह हिमाचल में लगभग 400 रूपये प्रति बैग के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने कहा की अगर आम जनता का सहयोग मिलता है तो आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपनी सरकार बनने पर हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू करते हुए आम आदमी पार्टी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, फ्री बिजली पानी, मोहल्ला क्लिनिक और स्मार्ट स्कूल आदि की सुविधा हिमाचल की जनता करवाएगी।
पठानिया ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी कमेटियों का गठन कर रही हैं और अब तक छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की कमेटियां गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा हाल में सम्पन्न नगर निगम चुनावों में मात्र एक माह की मेहनत के बल पर पार्टी छह फीसद मत हासिल करने में कामयाब रही है जो कि पार्टी के लिए 2022 के चुनवों के लिए एक अच्छा संकेत है, अभी लगभग 15 महीने हैं हमारे पास और इन 15 महीनों में हम खूब म्हणत करेंगे और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment