Friday, April 16, 2021

शांता कुमार ने किया काव्य संग्रह "फकीरा" का विमोचन




हिमाचल के युवा लेखक शिवा पंचकरण द्वारा लिखित काव्य संग्रह "फकीरा" का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी ने अपने आवास पर किया।
शिवा ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से समकालीन समाज के विभिन्न पहलुओं को कविता के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने काव्य संग्रह में 2015 से 2020 के कार्यकाल में बोधपरक और विचारपरक रचनाएँ लिखी हैं। इस काव्य संग्रह में 74 कविताएं हैं।

शांता कुमार ने शिवा की कविताओं की प्रशंसा करते हुए निरंतर ऐसे ही बेहतरीन साहित्य रचित करने की आशा व्यक्त की है।
हिमाचलविज़िट मीडिया के साथ विशेष बातचीत में शिवा पंचकरण ने बताया कि फ़कीरा काव्य संग्रह में 74 कविताएं है जो उन्होंने अपने कॉलेज के समय मे लिखी थी। उनके अनुसार व्यक्ति समय के साथ-साथ सीखता है, बेहतर करता है लेकिन पहली रचनाओं का हृदय में विशेष स्थान होता है। इस कारण पहले काव्य संग्रह में उन्होंने कच्चेपन की रचनाओं को रखा है ताकि वे एक कवि के सफर की शुरुआत को बता सकें। 
हिमाचलविज़िट को शिवा पंचकरण ने बताया कि उन्होंने भविष्य के लिए कुछ चीज़ें सोची तो है लेकिन कितना वक्त लेंगी उसका कुछ पता नही।फिर भी कहानी और लोकसाहित्य के कुछ विषयों पर काम करने की योजना है पर अभी उसके लिए वक़्त है। 
शिवा पंचकरण अपनी प्रेरणा अपनी माता जी, हमारा अपने भारतीय समाज और संस्कृति को बताया है। 

आप सब विभिन्न माध्यमों से पुस्तक को खरीद सकते हैं

No comments:

Post a Comment