Friday, May 22, 2020

किसी की मदद करना चाहते हैं तो इस परिवार की करें

राकेश शर्मा (जसूर) 22 मई 2020
कहते हैं कि मुसीबत कभी अकेली नहीं आती। ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत कुठेड़ा की महिला के साथ घटित हो रहा है, पति कैंसर का मरीज, सास ससुर अपंग और खस्ताहालत घर जो कभी भी गिर सकता है और परिवार के लिए मौत का कारण बन सकता है। मुसीबत की मारी इस महिला का कहना है कि जब उसका पति ठीक था तो वह मेहनत मजदुरी करता था तो वह दो वक्त की रोटी खा पाते थे। परंतु पति के बीमार होने के बाद वह बिल्कुल लाचार हो गयी। बच्चो का पेट पालने के लिए किसी तरह लोगों के घरों में दिहाड़ी मजदूरी कर रही है। महिला का यह भी कहना है कि गरीबों की मदद के बड़े बड़े दाबे करने वाली सरकार की तरफ से उसको कोई भी सहायता नही मिली है। 
हालांकि इलाके की एक एनजीओ एंजेल दिव्यांग आश्रम ने उस परिवार की दयनीय हालत को देखकर मदद के हाथ बढ़ाये तथा उन्हें दो महीने का राशन उपलब्ध करवाया तथा भविष्य में हर संभब मदद का आश्वासन दिया है। वहीँ महिला के बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें कापियां भी प्रदान की हैं। आपको बता दे कि उक्त दिव्यांग आश्रम के संचालक कई गरीव लोगों को अपने स्तर पर मदद दे चुके है तथा कई गरीव परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा रहे हैं।  
एंजेल दिवांग आश्रम की सचलिका अलका शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार जरूरतमंद गरीव लोगों की मदद कर रही है आज हमारी संस्था ने एक गरीव परिवार को 2 महीने का राशन दिया तथा परिवार के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा संस्था द्वारा उठाने का आश्वासन दिया भविष्य में भी उक्त परिवार की यथा सम्भव मदद करेगी।
इस बारे एसडीएम जवाली सलीम आजम ने बताया की कुठेड़ पंचायत की एक महिला उनके कार्यालय में आई थी। उसका पति कैंसर रोग से पीड़ित है तथा उसका मकान गिरने वाला है। इस बारे प्रशासन की ओर से महिला की यथासंभव मदद की जाएगी। महिला को सहारा योजना में शामिल करने के लिए एसएमओ को कहा गया है। वही आज एंजेल दिव्यांग आश्रम द्वारा महिला को राशन उपलब्ध करवाने की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया और इलाके के अन्य समाजसेवियों को आग्रह किया की उक्त गरीव महिला की मदद करे।

No comments:

Post a Comment