ऐंजल दिव्यांग आश्रम में दम्पत्ति नीरज शर्मा व अल्का शर्मा इस समय 73 दिव्यांग बच्चों का इलाज मुफ्त में कर रहे है,घर से लाना घर छोड़ना सब मुफ्त।इसके इलाबा जब भी किसी असहाय व जरूरतमंद के बारे पता चलता है तुरन्त उस परिवार की मदद करने पहुँच जाते है। ये अपने घर मे ही ऐंजल दिव्यांग आश्रम चला रहे हैं । जगह कम पड़ जाने से इस समय गहरी चिंता में है और सरकार से जगह की मांग कर रखी है।जगह मिल जाने पर दिव्यांग बच्चों के इलाज करने व असहाय लोगों को आश्रम में रखने का मन बना चुके है।अल्का शर्मा व नीरज शर्मा इस समय अपना सब कुछ इस ऐंजल दिव्यांग आश्रम के लिए लगा चुके है।
अभी हाल ही में आज पंजाब के भंगुरी गांव की दिव्यांग 19 बर्षीय सपना व उसकी माँ रेखा देवी को ऐंजल दिव्यांग आश्रम के रूप में मिला सहारा।सपना के पिता केवल कृष्ण की दो बर्ष पूर्व हो चुका है देहांत।घर पर बेटी के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण माँ अपना ओर बेटी को पालने में सक्षम नही है।
ऐंजल दिव्यांग आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा ने बताया कि उन्हें किसी के माध्यम से जानकारी मिली कि पंजाब की पँचायत भंगुरी में दिव्यांग बेटी सपना 19 बर्ष अपनी माता के साथ रह रही है।सपना के पिता का दो बर्ष पहले देहांत हो चुका है।घर पर कमाने बाला भी कोई व्यक्ति नही है।सपना मानसिक रोग से ग्रसित है और घर मे खाने पीने की भी काफी दिक्कत आ रही है।सपना की माँ खुद को ओर सपना जो पालने के लिए बिल्कुल भी सक्षम नही है।अल्का शर्मा ने कहा कि देखा जाए आजकल नॉर्मल बच्चे भी सुरक्षित नही हैं तो मानसिक रोग से ग्रसित बच्ची के लिए कुछ परेशानी हो सकती है।क्योंकि समाज मे ऐसी कई घटनाएं हुई हैं तो इन जैसे बच्चो को अकेला छोड़ना सुरक्षित नही है।सपना व उसकी माता को बोला कि जैसे ही ऐंजल दिव्यांग आश्रम की बिल्डिंग बन जाएगी तो उस समय उन दोनों को अपने पास रख लेंगे।जब तक बिल्डिंग का काम नही होता है चाहे उसे तीन बर्ष लगे या चार बर्ष लगे तब तक सपना व उसकी माँ को राशन,दवाई इतियादी पहुचाते रहेंगे।सारा खर्चा ऐंजल दिव्यांग आश्रम की तरफ से किया जाएगा।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि इन माँ बेटी का लालन-पोषण बड़ी मुश्किल के साथ हो रहा है।गांव बाले राशन बगैरह दे जाते है।आज ऐंजल दिव्यांग आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा गांव में आई और माँ-बेटी को राशन दिया।राकेश ने कहा कि ऐंजल दिव्यांग आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा ने कहा है कि जल्द ही वे माँ-बेटी को अपने साथ ऐंजल दिव्यांग आश्रम में ले जाएगी।
No comments:
Post a Comment