Sunday, December 13, 2020

भाजपा राष्टीय अध्यक्ष पर हुए हमले की भाजपा महिला मोर्चा ने की कड़ी निंदा

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 13 दिसंबर 2020 

नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुल्याली में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पलविंदर सहोत्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पंश्चिम बंगाल में हुए भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले की प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने की घोर निंदा की।
भाजपा आइटी सैल जिला प्रभारी नूरपुर अंजली शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला सोची समझी चाल थी जो की बहुत ही निन्द्नीय व साथ ही चीन्तनीय भी है। भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करती है।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पलबिन्दर सहोत्रा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हुये हमले की निंदा करते हुये कहा कि यही कार्यवाही अगर किसी ओर राजनीतिक पार्टी या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर हुई होती तो अब तक माहौल खराब हो चुका होता, पर हमारी पार्टी सहनशीलता वाली और सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। मामता अगर पत्थर मारना जानती है तो हम भी उसका जबाब ईंट से भी दे सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते, हम सहनशीलता में विश्वास रखते हैं और अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता सहनशीलता नहीं रखती है तो वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
  उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों को देख कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा ऐसे उल्टे-सीधे हथकण्डे अपनाए जा रहे हैं जो कदापि सहन नही किए जायेगा। इस मौके पर मंजू देवी,दर्शना देवी,आचल, रितिका, राजविंद्र, सिमी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment