राकेश शर्मा: जसूर: 15.03.2019
उपमंडल नूरपुर के गांव बदूही की सुमन कुमारी पत्नी राजेश सिंह को हिमाचल पद्रेश सरकार के प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। सुमन कुमारी के इस चयन से क्षेत्र के लोगों खासकर महिलाओं में खासी खुशी का माहौल है। सुमन कुमारी ने सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया है। सुमन कुमारी ने कहा कि उन पर भरोसा कर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई है उसे वे पूरी लगन, मेहनत व निष्ठा से निभाने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होने कहा कि वे महिलाओं के कल्याण के लिए तनम न धन से कार्य करती रहेंगीं।
वहीं सुमन कुमारी के इस मनोनयन पर अंजना- पंचायत प्रधान खन्नी झिकली, मोनिका-पंचायत प्रधान सुखार, दयाल सिंह विट्टा (जिला परिषद), सतपाल धीमान (पूर्व जिला परिषद), राजेश चिब (महामंत्री किसान मोर्चा जिला नूरपुर), जरनैल सिंह (उपाध्यक्ष बीडीसी) दिनेश कुमार (बीडीसी), अरविन्द गुलेरिया प्रधान कंडबाल, सिकंदर राणा प्रधान पंदरेहड़, सुरिन्द्र पठानिया प्रधान लदोड़ी, प्रेम सिंह उप प्रधान खन्नी झिकली, दिनेश पठानिया उप प्रधान खन्नी उपरली, नकेल सिंह उप प्रधान नागाबाड़ी, भूतपूर्व प्रधान होशियार सिंह पठानिया, भूतपूर्व उप प्रधान नरेश (मोनू) सहित सुदर्शन सिंह गिल, मुनीश शर्मा, संदीप कुमार, दर्शन सम्बयाल, नरेन्द्र सम्बयाल, परस राम शर्मा व अनिल शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट की है।
Congratulations.. looking v beautiful
ReplyDelete