Thursday, February 20, 2020

'मेरा भोला शंकर' के माध्यम से महाशिवरात्रि पर युवाओं को सन्देश देंगे - 7 पठानिया




राकेश शर्मा: जसूर: 20 फरवरी 2020 


7 पठानिया (सेवन पठानिया) से मशहूर  हिमाचली सूफी गायक सतनाम पठानिया का नया भजन "मेरा भोला शंकर" इस महाशिवरात्रि पर धूम मचाने आ रहा है। 
वीडियो के लिए क्लिक करें:- https://youtu.be/uwHlf8sfgMk



7 पठानिया ने बताया कि इस महाशिवरात्री पर उनका भजन मेरे भोले नाथ उनके अपने अधिकारिक यू टयूव चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा। जिसके बोल उन्होने स्वयं लिखे हैं जबकि संगीत शान आडियो, वीडियो युवराज फिल्मस तथा अंकज भारद्वाज ने बतौर ऑडिटर इस वीडियों में काम किया है। 


7 पठानिया ने बताया कि यह उनका 13वां गाना रिलीज हो रहा है। इससे पहले आए सभी गानों को लोगों को भरपूर प्यार मिला है जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्हाने उम्मीद जताई कि इस गाने को भी लोग पहले की ही तरह भरपूर प्यार देगें।


7 पठानिया ने बताया कि मेरा भोला शंकर की तर्ज एक पुराने पंजाबी सांस्कृतिक गाने से ली गई है जो कि सवको पसंद आएगी।


उनको कहना है कि इस गाने के माध्यम से वे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं। 



No comments:

Post a Comment