Tuesday, February 18, 2020

लंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीजेपी पर हमला




अजय शर्मा: लंज: 18 फरवरी 2020 


लंज में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकारें की कर्ज से चल रहे हैं। ऐसे में देश और प्रदेश का विकास कैसे होगा अंदाज़ मुश्किल नहीं। उन्होने कहां चंगर के विकास के लिए अगर एक भी कार्य वर्तमान सरकार ने किया हो तो वताऐ। 


वहीँ केवल पठानियां ने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां गए तहसील मांगने वाले? अब सव गायव हो गए है। उन्होने कहा कि उनके अपने मंत्री हैं अब तहसील की मांग क्यों नहीं की जा रही?   


इस मौके पर बोलते हुए सुमन मैहरा ने कहा कि लंज में कालेज, सीएचसी, पुलिस चौकी, सांईस लैब आदि सव कांग्रेस की देन है। लेकिन भाजपा कार्यकाल में एक भी कार्य चंगर के विकास के लिए नहीं किया गया।  


 केवल सिंह पठानियां ने कहा कि कलरू पुल का काम अधर मैं लटका हुआ है। जिससे लोगों भारी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करवाए कार्यों पर वोर्ड लटकाने का काम कर रही है प्रदेश सरकार। 


No comments:

Post a Comment