Sunday, February 23, 2020

देवभराड़ी में व्यक्ति ने फंदा लगा की इहलीला समाप्त



राकेश शर्मा(जसूर) 23 फरवरी 2020


उपमंडल नूरपुर के तहत गांव देवभराडी में एक व्यक्ति ने अपने घर में छत के साथ कपड़े का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रपात जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सिंह  (47 वर्ष) पुत्र गिरधारी ने मानसिक तनाव के कारण अपने कच्चे मकान की छत की कडी से कपडे के परने से फंदा वना कर मौत को गले लगा लिया। 


सुरेन्द्र ने अपने घर पाले हुए बकरे को बेचने के लिए किसी को  बुलाया हुआ था। सुबह लगभग 7 बजे उसके घर पर पहुँच कर उसने सुरेन्द्र सिंह को अवाज लगाकर जगाना चाहा लेकिन अन्दर से कोई जबाब नही आया।  थोडी देर बाद उसके बडे  भाई मंगल सिंह ने भी आवाजें लगाई पर कोई जबाब नही मिला तो उनहोंने धक्का मार कर दरवाजा खोला। तो अंदर का नज़ारा देख कर वे सन्न रह गए। सुरेन्द्र फंदा लगाकर लटका हुआ था।  इस पर मंगल ने अपने अन्य बन्हाइयों तथा पंचायत प्रधान को सूचित किया और सदवां पुलिस चौकी को भी इसकी सूचना दी गई। 


सुरेन्द्र सिंह छ: भाईयों तथा दो बहनों मे सबसे छोटा था। सुरेंदर सिंह अलग घर में रहता था। जानकारी के अनुसार सुरेंदर सिंह का अपनी पत्नी ज्योति तकरार चल रहा था जिस कारण सुरेन्द्र सिंह मानसिक तनाव में था। सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ज्योति बच्चों सहित कुछ दिन पहले ही अपने मायके चली गई थी। 


वहीँ सदवां चौकी से एएसआई माधो राम ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पखुंच कर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने सुरेंदर के भाई के वयान कलमवदं किए।  नूरपूर डीएसपी डा साहिल अरोड़ा भी मौक पर पहुंचे और उन्होंने वहा सुरेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपूर सिविल अस्पताल भिजवाया।
नूरपूर डीएसपी डा साहिल अरोड़ा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। 


No comments:

Post a Comment