Friday, April 24, 2020

अनुराग धीमान हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त



राकेश शर्मा: जसूर: 24 अप्रैल 2020

युवा इंटक ब्लॉक नूरपुर से ब्लॉक नूरपुर अध्यक्ष के तौर पर एवं लोकसभा चुनाबों में कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस से नवाजे जा चुके नूरपुर के अनुराग धीमान को अब हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) नियुक्त किया गया है। 


अनुराग धीमान ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है जिसके लिए उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया दुर्लभ सिद्धू सहित अन्य पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया है। 


अनुराग धीमान कहा कि उन पर विश्वास कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगें। अनुराग धीमान ने कहा कि आज के दौर में अधिकतर युवा सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े है तथा वे सभी युवाओ को साथ लेकर चलने का भरपूर प्रयास करेंगें।


1 comment: