राकेश शर्मा: जसूर: 10 अप्रैल 2020
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का उप तहसील गंगथ के आसपास का 3 किलोमीटर क्षेत्र कोरोना हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया है जिसके चलते पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लोगों को अपने अपने घरों में सुरक्षित रह कर सरकार के आदेशों की पलना करने के लिए कहा गया है। क्षेत्र के सभी सरकारी व निज़ी कार्यालय भी बंद रहेंगे। वहीँ बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है व आवाजाही पर भी पूर्णतया रोक लगा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गंगथ के रप्पड गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक जमाती का संपर्क कई लोगों के साथ हुआ था। जिसके चलते एहतियात के तौर पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं।
गंगथ में अब सभी लोगों को मास्क लगाना अति आवश्यक होगा। वहीँ हॉटस्पॉट घोषित किये गए एरिया को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन ने बताया कि गंगथ के चारों ओर के 3 किलोमीटर एरिया को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक चीजों की सप्लाई होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी जिसके लिए प्रशासन ने सूची प्रकाशित कर दी है। दवाइयां भी होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी में ही किसी को बाहर जाने की अनुमति होगी।
आवश्यक खाद्य सामग्री, सब्जियों, दवाइयों व दूध आदि के लिए निम्न फोन नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है:-
No comments:
Post a Comment