Wednesday, August 5, 2020

नूरपुर के एकलव्य सेन की फ़िल्म "द पॉसिबिलिटी" एशिया अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2020 में की जाएगी प्रदर्शित

राकेश शर्मा (जसूर) 5 अगस्त 2020
हिमाचल के जिला काँगड़ा की तहसील नूरपुर के नंगलाहड़ निवासी एकलव्य सेन की फ़िल्म "द पॉसिबिलिटी" एशिया अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2020 में प्रदर्शित की जाएगी, जोकि क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। एशिया अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2020 कोलकाता में 10 से 16 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। 
फिल्म निर्देशक एकलव्य सेन पिछले लगभग 5 साल से फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं। हिमाचल के उभरते हुए फ़िल्म निर्देशक एकलव्य हिमाचल के पहले ऐसे एक मात्र फ़िल्म निर्देशक हैं जिनके नाम अब तक 31 शार्ट फ़िल्म बनाने का रिकॉर्ड है। एकलव्य सेन की रिवाज़, वक़्त, बरकत वाला नोट, आईना, क्रैक, गीता और एल्डर ब्रदर आदि फिल्मो को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया। 
एकलव्य सेन की एशिया अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2020 में प्रदर्शित "द पॉसिबिलिटी" फ़िल्म की कहानी एक दिमाग़ी मरीज़ और डॉक्टर के बीच हुए रहस्यमयी वार्तालाप पर आधारित है। फिल्म की कहानी की हर ओर खूब सराहना हुई है और जल्द ही इसका दूसरा भाग भी रिलीज़ होगा। 

No comments:

Post a Comment