(हिमाचलविज़िट) 21 अगस्त 2020
सुशांत मामले की जाँच के लिए मुंबई पहुंची CBI टीम:
केंद्रीय जाँच ब्यूरो की एक टीम गुरुवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुँच गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया है। इससे पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस क्र रही थी।
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख के पार:
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के लगभग 68,898 नए मामले सामने आए हैं। देश देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 लाख के पार हो गयी है।
सिरमौर के शहीद प्रशांत ठाकुर हुए पंचतत्व में विलीन:
बारामुला में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सिरमौर जिले के निवासी प्रशांत ठाकुर का गुरुवार को राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
प्रदेश को मिले छः आईपीएस अधिकारी:
भारत सरकार की ओर से 2018 व 2019 बैच के छः आईपीएसको हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित किया गया है। गुरुवार को इन अधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्य न्यायधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्याययालय व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा से शिष्टाचार भेंट की।
स्वच्छता सर्वेक्षण में हिमाचल छठे पायदान पर :
स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रथम वर्ग में हिमाचल ने छठा स्थान हासिल किया है। बीते साल 2019 में हिमाचल प्रदेश इस वर्ग में 20वें स्थान पर रहा था। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 अवार्ड घोषित किये गए, जिसमें हिमाचल की रैंकिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तुलना में काफी सुधार हुआ है।
No comments:
Post a Comment