राकेश शर्मा: 12 दिसम्बर 2019
पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत कंडवाल में कार की टक्कर में घायल जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत मनोह सिहाल के पुलिस जवान की दो दिन कोमा में रहने के बाद बीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
सिहाल निवासी हेड कांस्टेबल मलकियत सिंह (38) स्पुत्र स्व. प्रकाश चंद कंडबाल बैरियर पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह मलकियत सिंह जब सैर के लिए निकला था तो एक कार नंबर HP90-2487 जिसे कि चालक धर्मेन्द्र कुमार पुत्र दुर्गा सिंह गांव व डाo छतड़ी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा चला रहा था ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
मलकियत सिंह को घायलावस्था में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पहुंचाया गया था, जहां उसने दो दिन कोमा में रहने के बाद गुरुवार को सुबह करीब दस बजे अंतिम सांस ली। मलकियत सिंह का शुक्रवार को उसके पैतृक गॉव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मलकियत सिंह अपने पीछे पत्नी व दो नन्हे बच्चे एक बेटी व एक बेटा छोड़ गया है। मिलनसार मलकियत सिंह की मौत पर हर कोई दुखी है। वहीँ फतेहपुर क्षेत्र में मातम का माहौल है।
So sad news
ReplyDelete