राकेश शर्मा: जसूर: 06 जनवरी 2020
नागरिकता संशोधन बिल को पास करना केंद्र की मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है। लेकिन कांग्रेस सहिंत पूरे विपक्ष ने लोगों को भ्रमित करने में कोई कसर नहीं रखी। विपक्ष के इसी रवैये के करना देश में सामाजिक सामंजस्य को ठेस लगी और देश में इतना बबाल हुआ। लोगों में CAA के प्रति फैले भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने पूरे देश मे अभियान चलाया है और इसी के तहत आज मैं यहाँ पधारा हूँ। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री रसायन व उर्बरक मनसुख मंडाविया ने सोमवार को प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार के भलेटा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर इस बिल के बारे में फैले भ्रम को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में लोकशाही तभी सफल हो सकती है जब राजनितिक पार्टियां जिम्मेवारी के साथ अपना दायित्व निभाएंगी।
उन्होंने कहा की कोई भी पार्टी अपना मत लोगों के सामने रख सकती है लेकिन उसे लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए। CAA के संबंध में भी विपक्ष ने आम जनता को गुमराह किया और अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया।
लेकिन भाजपा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी और सामाजिक तानेबाने को कतई भंग नहीं होने देगी। CAA के बारे में लोगों को सही जानकारी मिले इसके भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन डाॅक्टर राजीव भारद्वाज, बलवीर डोगरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment