राकेश शर्मा: जसूर: 12.12.2018
राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ तीन राज्यों में भाजपा का सफाया संकेत है कि 2019 के लोकसभा चुनावों मे भी भाजपा का सफाया होने वाला है। इस जीत के लिए कांग्रेस नेतृत्व तथा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। 2019 में भी कांग्रेस को प्रचंड जनादेश मिलने वाला है और लालकिले पर राहुल गांधी की अध्यक्षता में झंडा फहराया जाएगा। यह कहना है कांग्रेस जिला प्रवक्ता नूरपुर सुदर्शन शर्मा का। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि 2014 में कांग्रेस पार्टी की हार हुई थी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं। कार्यकर्ता जी जान से कांग्रेस पार्टी की जनहितैशी नीतियों तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। इसी का नतीजा है कि तीन राज्यों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस पार्टी की सरकार इन राज्यों में बन रही है। इस जीत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बुलंदियों पर है। हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल में भी नए रक्त का संचार हो रहा है जिसके लिए बीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खु बधाई के पात्र हैं। 2019 में हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा का सफाय तय है और इन सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने वाले हैं।
No comments:
Post a Comment