राकेश शर्मा: जसूर: 30.12.2018
भाजपा प्रदेश में अपने एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर धर्मशाला में आयोजित रैली जन आभार रैली सही मायने में जनता पर भार रैली थी जिसमें प्रशासनिक अमले का जमकर दुरपयोग हुआ। कर धर्मशाला में प्रदेश के एक साल के कार्यकाल की गई जन आभार रैली जनता पर भार रैली साबित हुई। कांगड़ी धाम का स्वाद आम जनता को भी पता है लेकिन कांगड़ी धाम के बखान से जनता की मूलभूत सुविधायें पूरी नहीं होंगी। उसके लिए धरातल पर कुछ करके दिखाना होगा। वहीं जनता भाजपा की करनी और कथनी में अंतर जान गई है और अभी हाल ही में हुए चुनावों में कई राज्यों से जनता ने भाजपा को साफ कर दिया जो सकेंत है कि केंद्र की भाजपा सरकार की भी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन को जो कि रविवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जौंटा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 27 दिसंम्बर को प्रधानमन्त्री की धर्मशाला में हुई रैली में गाड़ियों मंे भर कर ले जाए गए लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे लेकिन रैली में सिवाय जुमलों के जनता को कुछ भी हाथ नहीं लगा। महाजन ने कहा कि रैली के दौरान पठानकोट जोगिन्दर नगर रेल लाईन को ब्राडगेज करना, कर्ज में डूबे प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज देना और फोरलेन योजनाओं में प्रभावित होने वाले लोगों के मुद्दे सहित अन्य कई ज्वलंत मुद्दों पर मौन रहना भाजपा की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है।
अजय महाजन ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है और कांग्रेस पार्टी को तीन बड़े राज्यों में जनता ने सत्ता सौंपी है जिससे सपष्ट है कि जनता 2019 के लोकसभा चुनावों में इस जुमलेबाज केंद्र सरकार को उखाड़कर फैंकने का मन बना चुकी है। महाजन ने कहा कि 2019 के चुनावों को देखते हुए सलेट पोश मकान की जगह पक्का देने का एक और नया जुमला गढ़ा है। प्रतेक पंचायत में 250 से 300 लोगों की मकानों के लेकर लिस्ट सामने आ रही है और लोकसभा चुनावों को अब कुछ ही माह शेष बचे हैं ऐसे में उक्त योजना के तहत मिलने वाले आवासों का दावा भी जुमला ही बनकर न रह जाएगा इसमें कोई दो राय नहीं है।
अजय महाजन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि लोकसभा चुनावों को कुछ माह ही शेष रह गए हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएँ। उन्होने कांग्रेस द्वारा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को जीतने का दावा भी किया।
इससे पूर्व सेवादल कांग्रेस प्रदेश ट्रेनर एचएल आचार्य की अगुवाई में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक अजय महाजन ने ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर सेवादल कांग्रेस के जिला संगठक प्रशोतम प्रकाश, ब्लाक सेवादल प्रधान शाम सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव पप्पी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनु राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेखा देवी, एस टी सैल के जिलाध्यक्ष जगदीश चैहान, ब्लाक अध्यक्ष मदन शर्मा, ब्लाक समिति नूरपुर के अध्यक्ष सन्देश डडवाल, ब्लाक मीडिया प्रभारी राजन शर्मा, पंचायत प्रधान सरला कुमारी, बीडीसी दिनेश कुमारी, अंजू देवी, शकुन्तला देवी, तिलक राज, कल्पना देवी, काशन दींन, संयोगिता, लक्की शर्मा, सुरेश पठानियां, रशपाल पठानियां आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment