राकेश शर्मा: जसूर: 19.12.2018
नागनी माता मंदिर कंडवाल में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला नूरपुर की बैठक विभागाध्यक्ष चंबा विभाग उदय सिंह पठानियां की अध्यक्षता में एक बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में चारों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में 25 नवबंर को जसूर के राणा फॉर्म में आयोजित विराट धर्म सभा की समीक्षा की गई।
बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा गौ संवर्धन आयोग का गठन व गाय को हिमाचल में राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री के नूरपुर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन का भी निर्णय लिया गया। विभागाध्यक्ष उदय सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को भव्य राम मंदिर निर्माण में परिषद की भूमिका व विश्व हिंदू परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बैठक में कुछ नवीन दायित्वों की भी घोषणा की गई जिसमें राजकुमार मेहरा को नूरपुर नगर अध्यक्ष, अश्विनी कुमार डफा को प्रखंड मंत्री नूरपुर, अंजलि को संयोजीका दुर्गावाहिनी प्रखंड इन्दौरा, मनीष को संयोजक बजरंग दल, विकास को सह संयोजक सुरजीत सिंह को सह मंत्री प्रखंड नूरपुर, रजीव को उपाध्यक्ष प्रखंड इंदौरा, किशोरी लाल को सह संयोजक प्रखंड इंदौरा नियुक्त किया गया।
बैठक में सुनील दत, राजीव वशिष्ठ, तरसेम राणा, संतोष इंदौरीया, राजेश पठानियां, नरेश कुमारी, ममता हिन्दू, अंजली, सतीश शर्मा, करतार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment