Sunday, December 23, 2018

कांग्रेस जो कहती है उसे कर के दिखती है : विशाल चम्बियाल

राकेश शर्मा: जसूर: 23.12.2018
यदि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा करते हुए कर्ज माफ कर किसानों को राहत दे रही है तो केंद्र सरकार क्यों नहीं अपना बड़ा दिल  दिखा कर कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को कर्जा माफ करती। यह कहना है कांग्रेस किसान खेतीहार एवं मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चम्बियाल का। चम्बियाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से अब हर वर्ग का मोह भंग हो चुका है और जनता ने 2019 के चुनावों में केंद्र में कांग्रेस को सत्ता सौंपने का पूरा मन बना लिया है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते के देश के किसानों की हालत बद से बदतर होती चली गई लेकिन जुबानी जमा खर्च के अलावा सरकार ने कोई कारगर नीति नहीं बनाई गई ताकि कर्ज में डूबे किसान वर्ग को कुछ राहत मिल पाती। चम्बियाल ने कहा कि कांग्रेस ही देश के हर वर्ग को साथ लेकर सरकार चलाने में सक्षम है जबकि भाजपा लच्छेदार भाषणों से ही जनता का पेट भरने का कार्य कर रही है। किसानों व् आम जनता के मुद्दों से मुहं फेरने के कारण देश के तीन बड़े राज्यों के चुनाव परिणामों ने केंद्र की भाजपा सरकार को जोर का झटका दिया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी जनता भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले तो देश के किसानों की हालत को सुधारने के लिए बड़े बड़े वायदे किये थे लेकिन अब तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। विशाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के कर्ज माफी में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जबकि कुछेक उद्योगपति सरकार की आँखों के सामने देश का पैसा लूटकर भाग गए।  उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने देश के किसानों को राहत देते हुए हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया था। और अभी हाल ही में निर्वाचित तीन राज्यों की कांग्रेस सरकारों ने  किसानों का हजारों करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला आ रहे हैं तो वह प्रदेश के किसानों का कर्ज माफी का एलान कर किसान वर्ग को राहत दें। चम्बिालय ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

No comments:

Post a Comment