Friday, January 18, 2019

कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ : सुदर्शन शर्मा

राकेश शर्माः जसूर 18 जनवरी 2019
पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खु के बीच हुए विवाद का आने वाले चुनावों में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है जिसे कि शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा। यह कहना है जिला कांग्रेस प्रवक्ता नूरपुर सुदर्शन शर्मा का। शर्मा ने कहा कि कुछ विवाद हो सकता है लेकिन पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट है और हमेशा रहेगा। उन्होने कहा कि गलतफहमी की बजह से शुरू हुए विवाद को नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप राठोर जल्द ही सुलझा लेंगें। वहीं शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहना उचित नहीं है। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीते जाते हैं इसलिए मार्यादा का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। कम से कम कार्यकर्ताओं के बल पर सत्ता की बागडोर संभालने वालों से ऐसी हरकत की आशा नहीं की जा सकती। शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नींव की संज्ञा देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की नींव पर ही सत्ता के महल खड़े किए जाते है और अगर नींव हिल गई तो बड़े बड़ महलों को ध्वस्त होने में समय नहीं लगता। इसलिए एकजुटता जरूरी है और कार्यकर्ताओं को सम्मान भीं उन्होने कहा कि बतौर अध्यक्ष सुक्खु ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है इसलिए उनके योगदान को भी भुलाना नहीं चाहिए। 

No comments:

Post a Comment