राकेश शर्मा: जसूर: 02.01.2019
जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सिहाल के एक फौजी के जम्मू -कश्मीर के पुंछ में शहीद होने का समाचार है। शहीद की पहचान सिहाल के सपन चैधरी स्पुत्र बीर सिंह बताई जा रही है। सिहाल पंचायत के पूर्ब प्रधान मेहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें गत शाम सिहाल के युबा फौजी सपन चैधरी स्पुत्र बीर सिंह की यूनिट से फोन आया था कि गत शाम सेना की एक टुकड़ी जिसमें कि सपन चैधरी भी शामिल थे पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सब्जियान सेक्टर में गश्त पर थे कि अचानक सपन चैधरी ब उसका एक अन्य साथी को बर्फ के एक ल्हासे की चपेट में आ गए। जिन्हें कि कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाला गया। लेकिन सपन चैधरी को बचाया नहीं जा सका। जबकि सपन के दूसरे साथी पंजाब के सिपाही हरप्रीत सिंह का इलाज चला हुबा है और अभी उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। वहीं सपन चैधरी के शहीद होने की खबर जैसे क्षेत्र में पहुंची पूरा क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रबार सुबह तक शहीद सैनिक का शब उसके पैतृक गांब पहुंच जाएगा।
शहीद अपने पीछे दो नन्हे बालक ब पत्नी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता भी किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
No comments:
Post a Comment