Thursday, January 10, 2019

डीसी कांगड़ा को बताया प्रस्तावित फोरलेन विस्थापितों का दर्द

राकेश शर्माः जसूर 10 जनवरी 2019

फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर की कोर कमेटी के महासचिव सुदर्शन शर्मा ब मार्कीट वेल्फेयर कमेटी जसूर के प्रवक्ता  अशोक शर्मा ने बीरवार को जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार से मुलाकात कर फोरलेन के संबध में अपनी चिंताओं से अवगत करवाया तथा एनएच 154 पर  प्रस्तावित फोरलेन से कंडवाल से लेकर भाली तक होने वाले विस्थापितों को भूमि अधिग्रहण के चलते पेश आ आने वाली स्मस्याओं के वारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा को बताया कि इस समय प्रस्तावित फोरलेन की जद में आकर विस्थापित होने जा रहे लोगों में असमंजस व असुरक्षा का माहौल है। इन पदाधिकारियों ने जिलाधीश कांगड़ा को इस बात से भी अवगत करवाया कि फोरलेन की बजह से उक्त क्षेत्र की लगभग 13 से 14 पंचायतों के कई छोटे व्यापारियों, रेहड़ी तथा खोखे वाले भी बुरी तरह से प्रभावित होने जा रहे हैं और उन पर भी अपने तथा अपने परिवार के जीवनयापन की चिंता हावी होती जा रही है। पदाधिरियों द्वारा इन प्रभावित होने वाले छोटे व्यापारियों, रेहड़ी तथा खोखे आदि वालों को चिन्हित कर इनके पुनर्वास की मांग भी की गई। सुदर्शन शर्मा तथा अशोक शर्मा का कहना है कि जिलाधीश कांगड़ा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना है तथा जिलाधीश महोदय ने जसूर में आकर विस्थापितों से मिल कर उनकी समस्याओं के बारे में जानने के आग्रह को भी स्वीकार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment