राकेश शर्माः जसूर, 8 जनवरी 2019
प्रदेश किसान कांग्रेस संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना भाई पटोले की अगुवाई में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। चम्बियाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपनी नियुक्ति के लिए आभार भी प्रकट किया। वहीं इस दौरान चम्बियाल ने राहुल गांधी को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया। विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस भेंट में हिमाचल किसान कांग्रेस के संगठन की गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा की गई। वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी ने जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं जिसके लिए प्रदेश भर में संगठन को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करना प्रमुख लक्ष्य रहेगा। चम्बियाल ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर युवाओं की पहली पसंद राहुल गांधी की अध्यक्ष्ता में केंद्र में सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से लोगों का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है। केंद्र सरकार से हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस पार्टी ही हर वर्ग को साथ लेकर देश का विकास करने में सक्षम है। अभी हाल ही में भाजपा को मिली करारी शिकस्त इसका जीता जागता उदाहरण है।
चम्बियाल ने अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों में किये गए वायदे के अनुसार छोटे किसानों की कर्ज माफी के लिए राहुल गांधी का बिशेष आभार जताया। विशाल ने कहा कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किसानों से चुनावों के दौरान किये गए वायदे के मुताबिक तय अवधि के भीतर कर्ज माफ कर किसानों को बहुत भारी राहत दी है जिससे किसानों की दिक्कतें काफी हद तक दूर हुई हैं। इससे यह बात भी परिलक्षित होती है कि कि कांग्रेस जो कहती है वह कर के दिखाती है। जबकि भाजपा की कथनी और करनी में भारी फर्क है। भाजपा शासित राज्यों में किसान बदहाल है। विशाल ने कहा कि एक और कांग्रेस की राज्य सरकारें किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार सहित भाजपा शासित राज्यों की सरकारों में किसानों की घोर अनदेखी की जा रही है। कर्ज के बोझ तले किसान आत्म्हत्याएं करने को मजबूर हो रहे हैं जबकि खेती को उभारने के लिए कोई भी कारगर योजना धरातल पर दिख नहीं रही ह। विशाल ने कहा कि प्रदेश में जय राम के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल के कार्यकाल में प्रदेश को कर्ज की ही भटठी में झोंका गया है यही सरकार की साल भर की उपलब्धि रही है। प्रदेश में खेती को बचाने के लिए जंगली जानवरों, बंदरों और बेसहारा पशुओं से हो रहे भारी नुक्सान को लेकर कोई कारगर नीति नहीं बन पाई है जिसकी मार झेलते हुए किसान खेतों को खाली छोड़ने पर मजबूर हैं। फसलों को हो रहे भारी नुक्सान के कारण किसानों को लागत भी हाथ नहीं लग रही है। प्रदेश भाजपा सरकार का एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन प्रदेश के इस ज्वलंत मुद्दे पर सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना सकी है। विशाल ने कहा कि किसान कांग्रेस प्रदेश में शीघ्र ही केंद्र व् प्रदेश सरकार की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान छेड़ेगी। बिशाल ने कहा कि प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन के जिला, ब्लाक और ग्रामीण सतर की कमेटियों का गठन 20 जनवरी से पहले कर लिया जाएगा। प्रदेश भर में किसान कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनावों में किसान कांग्रेस संगठन अहम भूमिका निभाएगा।
No comments:
Post a Comment