राकेश शर्माः जसूर 6 जनवरी 2019
भाजपा ने किसानों को मात्र झूठे वायदों के कुछ नहीं दिया। भाजपा सरकार ने किसानों की दशा सुधारने के बड़े बड़े बादे किये लेकिन धरातल पर किसानों के लिए कुछ नहीं किया। नतीजन किसानों की हालत केन्द्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बद से बदतर होती चली गई। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भीएक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी किसानों के हित मे कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन अभी हाल ही में 3 राज्यों में कांग्रेस सरकारों ने किसानों के कर्जे माफ पर किसानों को भारी राहत दी है। यह बात प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने जसूर में एक प्रैस वार्ता के दौरान कही। चम्बियाल ने कहा कि किसानों की अनदेखी को भाजपा को आने वाले चुनावों में भारी खमियाजा भुगतना पड़ेगा। चम्बियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने खाद व कीटनाशकों पर सब्सिडी बंद कर किसानों के साथ भारी अन्याय किया। चम्बियाल ने कहा कि किसान पहले से आवार पशुओं, बन्दरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने के कारण भारी नुकसान उठा रहा है। किसानों को खेती की लागत तक नहीं मिल पा रही जिसके चलते कई किसानों ने तो खेती तक करना छोड़ दिया है। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों को कम से कम लागत पर कांटेदार तार उपलब्द करवाई जाए ताकि किसान तारबंदी कर अपने फसलों को अवारा पशुओं आदि से बचा सकें। चम्बियाल ने कहा कि मुख्यतः नूरपुर क्षेत्र में आम, किन्नु, करेला व खीरा आदि का भारी मात्रा में उत्पादन होता है इसलिए सरकार को चाहिए कि वे इलाके में उक्त फसलों पर आधारित प्रौसैसिंग युनिट व कोल्ड स्टोर खोले ताकि किसानों को इनका भरपूर लाभ मिल सके।

No comments:
Post a Comment