नूरपुर क्षेत्र की दो पंचायतों डन्नी व् कुलाहन के दो अलग अलग समुदाय के वालिग़ प्रेमी युगल की शादी भारी अन्तर्विरोध के बाबजूद आखिर एक सप्ताह बाद परवान चढ़ गई। जानकारी के अनुसार लड़का हिन्दू धर्म और लड़की मुस्लिम धर्म से सम्बन्ध रखती है का पिछले काफी समय से एक दूसरे से प्रेम थे।
दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। लेकिन गैर धर्म में शादी करने पर लड़की पक्ष ने लड़की पर भारी दबाव भी बनाया। भारी विरोध और हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद लड़की ने अपने पति का साथ देते हुए उसके साथ जाने का निर्णय लिया।
हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत 20 सितम्बर को तब शुरू हुई जब डन्नी क्षेत्र की लड़की ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जा कर कुलाहन पंचायत के हिन्दू लड़के के साथ शादी कर ली। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों द्वारा भरी विरोध के बीच मामला नूरपुर पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस ने उपमंडलीय मैजिस्ट्रेट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर लड़के के घर दविश देते हुए लड़की को अपने साथ ले आई और लड़की उनके मायके पक्ष के हवाले कर दिया। इस दौरान लड़की पर भारी दवाब भी बनाया गया लेकिन अंतत: लड़की ने अपने पति का साथ देते हुए उसी के साथ जाने का फैसला लिया।
>
वहीँ इस दौरान लड़के ने भी सारे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों के समक्ष कर दी जिसमें लड़के ने दलील देते हुए बताया कि दो बालिग़ जब स्वेच्छा से शादी कर रहे हैं तो उसमें कोई अन्य पक्ष जबरदस्ती क्यों कर रहा है।
लड़की ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को भी एक तरफा कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ उपमंडलीय मैजिस्ट्रेट के समक्ष स्वेच्छा से शादी करने और अपने पति के साथ रहने के ब्यान दर्ज करवा चुकी है तो ऐसे में पुलिस द्वारा उसे मायके वालों को सौंपने का क्या औचित्य। जहां लड़की के मकए वाले लड़की पर शादी से मुकरने का दबाव बनाते रहे। लड़के द्वारा मामला उच्च स्तर पर पहुँचाने के बाद पुलिस ने लड़की को उसके मायके पक्ष से लेकर दोबारा उसके पति के घर पहुंचाया।
लड़के के माता पिता ने भी पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नूरपुर मोहन लाल भाटिया ने फोन पर बताया कि प्रशासन द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी होने के कारण उक्त नवदम्पत्ति को लाया गया था तथा लड़की द्वारा अपने पति के साथ रहने के निर्णय के चलते ही उसे उसके पति के पास पहुंचा दिया गया है। पुलिस द्वारा सारी कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।
No comments:
Post a Comment