Thursday, September 19, 2019

कार-जीप ज़ोरदार भिड़ंत में एक गंभीर घायल

राकेश शर्मा: जसूर: 19 सितम्बर 2019 


राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नूरपुर व् ढक्की के बीच एक कार और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत होने से कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल कार चालक को  नूरपुर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ कार चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया।

नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार न डीएल-7सीटी-1640 जोकि अर्जुन पठानिया सपुत्र बलवीर सिंह निवासी वनोटु (भड़वार) चला रहा था और बिपरीत दिशा से आ रही पिकअप न पीवी 35Q-3984, जिसे संजीव सपुत्र जसवंत निवासी भपु (इंदौरा) चला रहा था कि आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक अर्जुन पठानिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरन्त नूरपुर के सिविल अस्पताल में पहुँचाया गया। अर्जुन पठानिया की स्थिति को नाज़ुक देखते हुए उसे टांडा भेज दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment