भूषण शर्मा: नूरपुर : 08.08.2019
एकल अभियान भाग नूरपुर अंचल नगरोटा सूरिया द्वारा गांव दरकाटी में पंचमुखी शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास, स्वाभिमान जागरण तथा संस्कार शिक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीँ एकल अभियान के बारे में सत्संग के माध्यम से जानकारी देने का प्रयास किया गया। गांव गांव में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी जिसमें बच्चो को सायं चार से सात बजे तक भेजना है। आचार्य दीक्षा कौंडल गांव गगेड में प्रमुख रहेंगी।
बच्चो को संस्कार शिक्षा के माध्यम से व् खेलकूद के माध्यम से सिखाया जाएगा। संस्कार के माध्यम से बच्चो को जय श्री राम बोलना, अपने माता-पिता को प्रणाम करना, अपनी चीज़ों को व्यवस्थित रूप से रखना व् अपने से बड़ो का आदर सम्मान करना इत्यादि सिखाया जायेगा। कार्यक्रम में कहा गया कि आजकल स्कूलों में पढ़ाई तो बहुत ज्यादा हो रही है पर देखा गया कि बच्चो में संस्कारों का बहुत आभाव है और यह संस्कार एकल अभियान द्वारा गांव गांव में देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर निशा शर्मा अंचल अभियान प्रमुख, संच प्राथमिक रिशु बाला, अर्पणा शर्मा, सुमन बाला, इंदु देवी, समिति सदस्य रजनी वाला व् सन्देश देवी मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment