Saturday, August 24, 2019

SSSVV आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में कृष्ण लीला

 राकेश शर्मा: जसूर: 23 अगस्त 2019  


श्री सत्या साई विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में आज कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बडी घूम घाम से मनाया गया। इस उत्सव पर नर्सरी, एल के जी, यू के जी के बच्चो ने राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर छात्रों ने बिभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे  बाँसुरी, कार्ड और मकुट बनाने आदि में हिस्सा ले कर अपने अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों द्वारा  कृष्ण लीलाओं पर आधारित एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 
इसके अतिरिक्त छात्रों द्बारा कृष्ण बाल लीला पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर संका मन कोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बच्चो को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उन्हें अपनी संस्कृति  से जुड़े रहने की प्रेरणा दी ओर साथ ही बच्चो को गीता में कृष्ण द्बारा दिए गए उपदेशो को अपने जीवन में अनुसरण करने को कहा। 

अध्यापक वर्ग - पूजा , भारती, भावना,सपना, ममता, सुमन, मोनिका, शिखा, राजवंश, अंजू, सपना, रीना, शीतल, सोना, निशा, ऋषि, विजय और विक्रम।

No comments:

Post a Comment