Saturday, August 24, 2019

एकल अभियान, राजा का तालाब में जन्माष्टमी के मौके पर कलश यात्रा का आयोजन

भूषण शर्मा: नूरपुर: 23 अगस्त 2019



एकल अभियान भाग नूरपुर द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम शुक्रवार को भाग कार्यालय राजा का तालाब में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा और शोभायात्रा अभियान के कार्यालय से लेकर राजा का तालाब बाजार से होकर नेरना गांव तक निकाली गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता शर्मा, रानो देवी व एकल अभियान भाग प्रमुख बेबी मनकोटिया ने की। कार्यक्रम में एकल अभियान के पूर्णकालिक कार्यकर्ता व संच राजा का तालाब के आचार्यों सहित अनेक स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कृष्ण लीला का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर बेबी मनकोटिया ने बताया कि हमे अपनी संस्कृति को कभी भी नही भूलना चाहिए। उन्होंने आए हुए लोगो को कृष्ण जन्माष्टमी महिमा पर प्रकाश डाला व शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर संभाग संस्कार शिक्षा प्रमुख रमेश राणा, भाग कार्यालय प्रमुख बलवंत कुमार, रजनीश कुमार, रेखा देवी, रजनी देवी, वीरेंद्र, गौरब, निशा शर्मा अंचल नगरोटा सुरिया अंचल अभियान प्रमुख रमा, सूरम सिंह,प्र दीप कुमार, शीतल व संच के कार्यकता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment