राकेश शर्मा: जसूर: 02 अक्तूबर 2019
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाल में फिट इंडिया प्लागिंग रन का आयोजन किया गया।
जिसमें कंडबाल से लेकर पक्का टियाला तक लगभग 2 किमी तक के क्षेत्र से विद्यार्थियों ने सड़क किनारे से प्लास्टिक व पाॅलीथिन इक्ट्ठा किया।
इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में प्लास्टिक मुक्त भारत के बैनर भी ले रखे थे और नारे लगा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे।
वहीं इस दौरान सुरक्षा का जिम्मा कंडबाल पुलिस चौकी के जवानो ने संभाल रखा था। इस मौके पर कंडबाल पंचायत प्रधान अरविंद गुलेरिया ने भी विशेष रूप से भाग लिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ0 रतन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम खुद साफ और स्वस्थ्य रहेगें तभी हम धरमी मां की सेहत की भी रक्षा कर सकेंग। वहीं उन्होने बच्चों से प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अन्य को भी प्लास्टिक का उपयोग करने से रोकने का आहवान किया।
इस मौक पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कालिन्दी सदन प्रथम, विपासा सदन द्वितिय रहा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विपासा सदन प्रथम व कालिन्दी सदन ने द्वितिय स्थान हासिल किया।
No comments:
Post a Comment