Friday, October 4, 2019

सुल्याली में स्वच्छता अभियान ठुस्स

 राकेश शर्मा: जसूर: 04 अक्तूबर 2019


उपमंडल नूरपुर की पँचायत सुल्याली में पँचायत घर के गेट के बिल्कुल साथ या यूँ कहें की आगे विखरा किसी पुरानी दुकान (खोखे) का वारदाना एवं अन्य सामान सरेआम स्वच्छता अभियान को धता बता रहा है। 

एक ओर जहां पूरे भारत बर्ष में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं सुल्याली पँचायत घर के पास लगे इस ढेर को न तो प्रशासन और न ही समन्धित व्यक्ति ने उठाने की जहमत आज दिन तक उठाई है। 

जब इसके बारे में सुलियाली पँचायत की प्रधान कम्मी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पँचायत घर के बाहर जो सामान का ढेर फेंका हुआ है, उसके बारे में उक्त व्यक्ति को कई बार बोल चुके हैं। 

लेकिन उसने अभी तक सामान को नही उठाया है। पँचायत द्वारा उक्त व्यक्ति को आज ही सामान उठाने का नोटिस भेज दिया गया है और तीन दिन के भीतर वहां पड़ी सामग्री  के लिए कहा गया है।


वहीं पँचायत के उप प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि यहाँ पर स्थित खोखे का मलवा पँचायत घर के बाहर फेंका गया है। पँचायत द्वारा समन्धित व्यक्ति को नोटिस जारी कर उसे उठाने के लिए कहा गया है और अगर फिर भी वो मलवा नही उठता है तो पँचायत इसका कड़ा संज्ञान लेगी।

लोकनिर्माण बिभाग के एसडीओ सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त खोखा विभाग की जमीन पर अबैध कब्ज़ा करके बनाया हुआ था, जोकि बिभाग द्वारा उखाड़ दिया गया था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा खोखे का सामान पँचायत घर के बाहर रख दिया था। वो सामान हमारे एरिये में नही है वो पँचायत की जगह पर पड़ा हुआ है।

वहीं वार्ड सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि ये खोखा किसी राजनीति से सम्बंधित व्यक्ति का था, जिसे लोकनिर्माण बिभाग द्वारा उखाड़ दिया गया था। उन्हें अपना सामान उठाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने इसे उठाने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment