भूषण शर्मा: 29.08.2018
उपमण्डल नूरपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदोड़ी में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान छात्रों द्वारा संस्कृत में प्रार्थना सभा, संस्कृत गीत, मंत्रोच्चारण, श्लोकोच्चारण आदि का आयोजन भी किया गया। विद्यालय में संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी और संस्कृत वस्तु प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसे सारे छात्रों ने बड़ी रुचि के साथ देखा और समझने का प्रयास किया। संस्कृत भारती नूरपुर के संयोजक शास्त्री मनोज कुमार ने कहा कि संसार की समस्त प्राचीनतम भाषाओं में संस्कृत का सर्वोच्च स्थान है। विश्व-साहित्य की प्रथम पुस्तक ऋग्वेद संस्कृत में ही रची गई है। संपूर्ण भारतीय संस्कृति, परंपरा और महत्वपूर्ण राज इसमें निहित है। अमरभाषा या देववाणी संस्कृत को जाने बिना भारतीय संस्कृति की महत्ता को जाना नहीं जा सकता। उन्होने संस्कृत में छुपे विज्ञान को बताते हुए कहा कि यह कंप्यूटर की भाषा भी है और अमेरिका जैसे देश भी संस्कृत की आवश्यक्ता को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कम्पयूटर में संस्कृत भाषा के उपयोग पर कार्य जोरों से चल रहा है। वहीं प्रधानाचार्य ने भी संस्कृत भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वर्तमान में इस भाषा के प्रचार-प्रसार की बहुत आवश्यक्ता है और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलने चाहिए।
No comments:
Post a Comment