Friday, August 17, 2018

श्री सत्य साईं विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में बाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि


राकेश कुमार शर्मा: जसूर: 17.08.2018
 श्री सत्य साईं विद्या  वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल के अध्यापकों सहित समस्त स्टाॅफ ने भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि बाजपेयी एक एक महान कवी के साथ साथ एक आदर्शवादी, कर्मठ और देशभक्त नेता थे। उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्यांे को हमेशा याद किया जायेगा। उनके द्वारा किये गए कार्यों की बजह से ही आज देश इस मुकाम पर है। यह उनके व्यक्तित्व का की प्रभाव था कि राजनीतिक विरोधियों के साथ साथ तमाम देशी विदेशी उनके कायल रहे हैं । ऐसा नेता होना पूरे देश के लिये गर्व की बात है। अटल जी का नाम इतिहास के सुनहरी पन्नो में हमेशा नाम लिखा जायेगा और वे लोगांे के दिलों में हमेशा अमर रहेंगें। इस मौके पर प्रधानचार्य संजय शर्मा, वेदना शर्मा, मोनिका, सोना देवी, भारती शर्मा, निशा, दीपिका, काशल, रीना, अनीता, पूजा, पूनम, ममता, शीतल,  सपना, आशा, ऋषि कुमार, विजय धीमान, विक्रम सिंह, लवली शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रदांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा गया।

No comments:

Post a Comment