Sunday, August 26, 2018

शिवसेना केसरिया की कार्यकारिणी का गठन

भूषण शर्मा: 26.08.2018


शिवसेना केसरिया संगठन की बैठक संगठन संयोजक जगदीप राणा की अध्यक्षता में रविवार को रैहन में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय व विभिन्न प्रदेशों की  कार्यकारिणीयों का गठन किया गया। जिसमें जगदीप राणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा रमेश दत्त कालिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राहुल चैहान को हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि राष्ट्रीय महासचिव की कमान पूनम बाली को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव संजय बैरी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा शैलजा ठाकुर, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मिनू कपिला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय गिल, हिमाचल प्रदेश की महिला अध्यक्ष रीता बनगवाल, पंजाब यूथ अध्यक्ष की कमान कर्ण कक्कड़  को सौंपी गई है।  
संगठन संयोजक जगदीप राणा ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से मान्य होंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला व मंडल स्तर के साथ अन्य नियुक्तियों पर भी विचार किया जाएगा।  संगठन का मुख्य लक्ष्य आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना व  गरीब व्यक्ति को उसका हक दिलाना तथा इसके साथ ही गौ रक्षा करना हमारा मुख्य ध्येय है।

No comments:

Post a Comment