राकेश कुमार शर्मा: जसूर: 31.08.2018
अन्य बर्षों की तरह इस बर्ष भी माता नागनी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा माता नागनी के सातवें मेले की पूर्व संध्या पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि माता नागनी सेवा समिति के सदस्य जसूर से लेकर माता नागनी भडबार (जिसे की बड़ी नागनी माता भी कहा जाता है) तक पैदल शोभायात्रा का आयोजन करते हैं। जसूर से शुरू होने वाली यह शोभा यात्रा माता नागनी के मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ पूरी होती है। जसूर से शुरू हुई इस शोभा यात्रा के सदस्यों के लिए माता नागनी के भक्तों द्वारा जसूर से नागनी (भडबार) तक विभिन्न स्थानों पर खान पान तथा शीतल पेय आदि की व्यवस्था की गई थी। जसूर प्रैस क्लब के सदस्यों द्वारा भी माता नगनी सेवा दल के सदस्यों के लिए जूस आदि की व्यवस्था की गई थी। इस पावन अवसर पर नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन भी शोभा यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने माता नागनी का झंडा अपने कंधे पर उठा कर पैदल शोभा यात्रा में भाग लिया। माता नगनी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह शोभायात्रा पिछले लगभग 45 सालों से लगातार निकाली जा रही है। शुरू में माता नागनी सेवा समिति के 9 सदस्य थे लेकिन अब ये परिवार काफी बड़ा हो चुका है और सेवा समिति के साथ अनेक सदस्य जुड़ चुके हैं।
No comments:
Post a Comment