Thursday, August 30, 2018

लाखों की ठगी के आरोपी पुलिस के शिकंजे में

राकेश कुमार शर्मा: जसूर: 30.08.2018


हिमाचल पुलिस व दिल्ली क्राईम ब्रांच की संयुक्त रेड में 80 बर्षीय एक पूर्व अधिशासी अभियंता से ऑनलाइन ठगी करने बाले चार लोगो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार सालों तक आरोपी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते रहे। आरोपियों ने पहले पूर्व अधिशासी अभियंता को अपने जाल में फंसाया और बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी पिछले चार साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को ठग रहे थे। जिसके बाद पूर्व अधिशासी अभियंता भूपिंदर किशोर राम पाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सब एसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भेजी। बहीं चार दिन बाद पुलिस टीम ने आरोपियों अभिषेक विरमानी, रोहित रॉय, ईशान व विवेक रॉय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी निवासी गीता कलोनी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि आरोपी पिछले चार साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को टारगेट बनाकर ठग रहे थे। आरोपी ज्यादातर सेवानिवृत लोगों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपी लोगों को बीमा पालिसी, रिटायरमैंट फंड आदि योजनाओं से ज्यादा पैासा वापिसी का लालच देकर ठगते थे। आरोपी कभी खुद को आयकर विभाग के अधिकारी बताते थे तो कभी दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर ठगी करते थे। ऐसे करी कई मामलों में कई राज्यों की पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी इससे पहले भी कई जगह ऐसी ही ठगी को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यबाही शुरू कर दी हैं। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपियों को आगामी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment