Sunday, November 10, 2019

फोरलेन लोक बॉडी का आमरण अनशन: रमेश कालिया की सरकार को चेतावनी

राकेश शर्मा: जसूर: 10 नवंबर 2019
राजेश पठानिया व अशोक पठानिया ने इलाज करवाने से किया मना:
आमरण अनशन पर बैठे राजेश पठानिया व अशोक पठानिया की सेहत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पिछली रात प्रशासन द्वारा राजेश पठानिया व अशोक पठानिया को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर राजेश पठानिया व अशोक पठानिया ने अपना इलाज करवाने से मना कर दिया।
अनशन के समर्थन में तीन लोग ओर बैठे:
आज सुबह आमरण अनशन के समर्थन में शाम सिंह, तिलक राज व मंगल सिंह अनशन पर बैठ गए।
कुशलक्षेम जानने पहुँचे पूर्व विधायक अजय महाजन:
रविबार सुबह नूरपुर अस्पताल में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन अपने समर्थकों सहित राजेश पठानिया व अशोक पठानिया का कुशलक्षेम पूछने पहुँचे। महाजन ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।अजय महाजन ने कहा कि सरकार इतनी असंवेदनशील क्यों हो चुकी है यह समझ से परे की बात है।
उन्होंने सरकार से पुनः अपील करते हुए कहा कि जो लोग अनशन पर बैठे हुए हैं सरकार उनके प्रति सम्वेदनशील रबैया अपनाते हुए बताए कि क्या फोरलेन योजना को ठन्डे वस्ते में डाला जा चुका है? यदि नही तो उनकी मांगों का शीघ्र उचित समाधान निकाला जाए। सरकार लोगों की भावनााओं के प्रति सकारात्मक रबैया रखते हुए श्वेत पत्र जारी करे कि बास्तविक स्थिति क्या है।
शिवसेना नेता रमेश कालिया ने सरकार को दिया अल्टीमेटम: 
वही आज शिव सेना के नेता रमेश कालिया अपने समर्थकों सहित अनशन पर बैठे लोगों को अपना समर्थन दिया व सरकार को दो टूक चेताबनी दी कि सोमबार यानी कि कल दोपहर दो बजे तक इनकी मांगों के बारे जबाब दे अन्यथा दोपहर दो बजे के बाद शिव सेना उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जिम्मेबारी सरकार व प्रशासन की होगी। शिवसेना नेता ने नूरपुर अस्पताल जाकर राजेश पठानिया व अशोक पठानिया का हालचाल पूछा।

No comments:

Post a Comment