Sunday, November 24, 2019

नूरपुर में ठप्प हो चुका है विकास: सुशील मिंटू




राकेश शर्मा: जसूर: 24 नवंबर 2019



ब्लाक सेवादल कांग्रेस नूरपर ने रविवार को पार्टी कार्यालय सत्य सदन में ब्लाक सेवादल अध्यक्ष शाम सिंह की अध्यक्षता में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।



कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुशील मिंटू ने ध्वज फहराने की रस्म अदा की तत्पश्चात संगठन को मजबूत बनाने के सम्बन्ध में बिशेष चर्चा की गई। 



इस मौके पर बोलते हुए सुशील मिंटू ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अभिन्न अंग है जोकि अनुशासन और परमार्थ का पर्याय और पार्टी की रीढ़ है।



उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तरह से असफल हो चुकी हैं। वहीं सत्तापक्ष द्वारा लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने सत्तापक्ष की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है तथा पूरी ताकत से मुकाबले के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। 



उन्होंने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकाल में विकास पूरी तरह से ठप्प हो चूका है और लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। 



इस मौके सेवादल प्रदेश सेवादल कांग्रेस सचिव एच एल आचार्य,  जिला संयोजक परषोतम प्रकाश, नरेश शर्मा, गुरदेव सिंह, निक्का राम, अर्जुन शर्मा, राजन शर्मा, संजय, सुरेंद्र, मनीष घई, दीपक पुरी, अमरजीत पठानियाँ, पवन शर्मा, दीपक सोगा, कुलभूषण, रजनीश शर्मा, मुनीश व अनमोल महाजन सहित अन्य भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment