Friday, November 22, 2019

जसूर से VHP द्वारा हितचिंतक अभियान की शुरुआत



राकेश कुमार: जसूर: 22 नवंबर 2019


विश्व हिन्दू परिषद् ज़िला नूरपुर इकाई ने जसूर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर मेँ हितचिंतक अभियान की शुरुआत की। द्वारा


जिसकी अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष उदय सिंह पठानियाँ ने की। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


नीरज दौनेरिया ने बताया कि हितचिंतक अभियान सम्पूर्ण देश में चल रहा है और इस अभियान का उदेश्य हिन्दुओं को संगठित करना, उन्हें देव भक्ति व देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत करना मुख्य उद्देश्य है। 


उन्होंने कहाँ कि इस अभियान के तहत हिमाचल मेँ एक लाख लोगों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। तथा इसी संदर्भ में आज नूरपुर में इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि ज़िला नूरपुर मेँ 6000 लोगों से संपर्क का लक्ष्य है। 


इस अवसर पर सुनील दत, भूषण शर्मा, किशोरीलाल, राजीव वशिष्ठ, ममता, अर्पण चावला, राजेश पठानियाँ, संतोष इंदोरिया, तरसेम राणा, अभिनय सोंधी, सतविंदर सिंह व कुमारी कविता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment