राकेश शर्मा: जसूर: 25 नवंबर 2019
उपमंडल ज्वाली के तहत 32 मील-ज्वाली मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से लगभग 25 लोगों के घायल हो जाने का समाचार है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 35 लोग सवार थे।
घायलों का सिविल अस्पताल जवाली में इलाज चल रहा है। वहीँ गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को धर्मशाला व नूरपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बस जो की 32 मील की तरफ से ज्वाली की ओर जा रही थी बगडूर नामक स्थान पर एक वाहन को पास देते हुए अनियंत्रित होकर लग़भग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
जिससे बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की बस लघभग 100 फ़ीट लुढ़कने के बाद एक पेड़ के साथ अटक गई बरना कोई और बड़ा हादसा हो सकता था।
बस गिरने की सूचना मिलते ही लोग दुर्घटना स्थल की और भागे और राहत कार्य में जुट गए। वहीँ स्थानीय टैक्सी चालकों ने भी सहयोग करते हुए अपने वाहनों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया।
ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।वहीँ सूचना मिलते ही एसएमओ जवाली डॉ अमन दुबे ने सिविल असप्ताल ज्वाली के डाक्टरों को घायलों के उपचार के लिए स्टाफ सहित मौका पर भेजा।
बताया जा रहा है कि बस में 35 सवारियां थीं जिनमें से 25 सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों का सिविल अस्पताल जवाली में इलाज चल रहा है। तथा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि उन्हें अभी दुर्घटना की वास्तविक स्थिति का पूरी तरह से पता नहीं है लेकिन यह एक दुखदाई घटना है। उनका कहना है कि वे मौका पर गए है जहाँ हादसा हुआ वहां रोड़ खुला है लेकिन फिर भी यह दुर्घटना कैसे हुयी इसकी जाँच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सकता था तमाम लोगों ने सहयोग करके घायलों का अस्पताल पहुँचाने में सहायता की। उन्होंने कहा की घायलों के उपचार वगैरा का खर्चा सरकार वहन करेगी। वहीँ उन्होंने स्थानीय लोगों का भी घायलों की तुरंत मदद के लिए धन्यवाद किया है।
No comments:
Post a Comment