Monday, November 25, 2019

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर जनजातीय समुदाय के साथ: अजय महाजन



राकेश शर्मा: जसूर 25 नवंबर 2019


तत्कालीन वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा शिलान्यास किये जाने के 2 वर्ष बीत जाने के बाबजूद भी जनजातीय भवन निर्माण कार्य में एक ईंट भी अभी तक नहीं लग पाई है। जिसे लेकर प्रदेश के जनजातीय समुदाय में काफी रोष पनप रहा है। यह बात नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। 



महाजन ने कहा कि जनजातीय  समुदाय के एक शिष्टमंडल ने इस संदर्भ में अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा है कि अगर प्रदेश सरकार ने 1 माह के अंदर जनजातीय  भवन का काम शुरू नहीं किया तो समुदाय सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेगा। महाजन ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर भी इसमें जनजातीय समुदाय का पूरा सहयोग देगी। 



महाजन ने कहा कि 2014 में स्वीकृत नूरपुर के ढाई करोड की लागत से बनने वाले जनजातीय भवन के लिए सितंबर 2017 में डेढ़ करोड रुपए स्वीकृत हुए थे।


इस मौके पर गद्दी जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन भरमौरी, जगदीश चौहान, अर्जुन शर्मा, संजय शर्मा, रेशमा देवी, खुशवंत चौहान, सरला देवी, रणजीत शर्मा, सुशील मिंटू, कुलभूषण शर्मा, सुरिंदर सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment