Friday, November 29, 2019

फतेहपुर के हाड़ा गांव के जवान को नम आँखों से अंतिम विदाई




राकेश शर्मा: जसूर: 29 नवंबर 2019



जिला काँगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के जवान कश्मीर सिंह को शुक्रवार सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई व पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हाडा गांव में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 


उल्लेखनीय है कि कश्मीर सिंह की गत दिवस हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हाडा निवासी कश्मीर सिंह (47) पुत्र ज्ञान सिंह उत्तराखंड के  देहरादून के समीप पिथौरागढ़ में सेना के विंग आरटी में तैनात था।


 

हाडा पंचायत के जवान कश्मीर सिंह का शव आज सुबह लगभग सात बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां हर ओर मातम का माहौल था। शव को देखते ही जवान की पत्नी व दोनों बच्चे बिलखने लगे जिसे देख कर वहां मौजूद हर आँख नम हो गई। 


शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे हाडा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अन्तिम विदाई दी गई। कश्मीर सिंह के पुत्र प्रतीक ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। 


जेसीओ गुलेर चंद की अगुवाई में धर्मशाला के मैक्लोडगंज से आई 16-पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी दी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार फतेहपुर सुरेश कुमार, एएसआई रमेश चंद व उनकी टीम ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।


No comments:

Post a Comment