राकेश शर्मा: जसूर: 29 नवंबर 2019
विधान सभा क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतरोली के प्रधान पद के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे गुरदियाल सिंह सबसे अधिक 497 मत लेकर विजयी घोषित हुए हैं।
शुक्रबार को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए मतदान का परिणाम इस प्रकार रहा:-
ग्राम पंचायत छतरोली के कुल 9 वार्डों में पुरुष मतदाता = 1525 व महिला मतदाता =1545
कुल मतदाता =3070
जिनमे से कुल 1592 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसकी कुल प्रतिशतता 51.85% रही।
Valid Vote -1514
Cancelled - 74
Nota - 02
Polled Vote - 1590
प्रधान पद हेतु कुल 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। जिन्हें मिले मतों का परिणाम इस प्रकार है :--
1. अशोक कुमार-ताला चाबी - 259
2. अशोक कुमार-टेबल फैन - 477
3. कृष्णा देवी - 281
4. गुरदियाल सिंह - 497
No comments:
Post a Comment