Friday, September 7, 2018

स्तर्क रहें स्वस्थ्य रहें

भूषण शर्मा: जसूर: 06.09.2018

डेंगू के 41 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डेंगू के 41 नए मामलेे दर्ज किए गए जिसमें बिलासपुर शहर से 9, मारकण्डे से 20, घुमारवीं से 2, झंडूता से 6 और जिला मण्डी से 3 तथा जिला चम्बा से 1 मामला दर्ज किया गया। वहीं डेंगू रोग की रोकथाम के लिए कई जगह लोगों के घरों आदि मंे कीटनाशक स्प्रे किया गया है। वहीं डेंगू प्रभावित या संभावित इलाकों में  लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों आदि को खाली करवाकर उन्हें साफ करना सभी को सुनिश्चित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आस-पास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं लोगांे को हिदायत दी गई है कि जब भी घरों से बाहर निकले तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि लगा कर ही निकलें। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घरों के अंदर कीटनाशक स्प्रे करें। जागरुक तथा स्तर्क रह कर भी डेंगू से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment