राकेश शर्मा: जसूर: 20.09.2018
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खज्जियां में 10 सितंबर से लेकर 20 सिंतबर तक लड़कियों के लिए एक आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया गया। हिमाचल पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में पुलिस विभाग महिला आरक्षी ममता शर्मा द्वारा नौंवी व दसवीं कक्षा की लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
स्कूल के मुख्याध्यापक सुरजीत कटोच ने कहा कि ऐसे कैंप केा आयोजन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे किसी भी मुसीबत के समय आत्मरक्षा में सक्षम हो सकें। वहीं इस अवसर पर मुख्याध्यापक सुरजीत कटोच द्वारा छात्राओं को पोक्सो एक्ट के वारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समस्त स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
Bohot acha decision hai.
ReplyDelete