भूषण शर्मा: 25.09.2018
वन्य प्राणी विभाग के सौजन्य से विश्रामगृह ज्वाली में गरीब कन्याओं की सहायता हेतू एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक अर्जुन सिंह ने गरीब कन्याओं को 30 सिलाई मशीनें तथा 30 साइकिल्स बांटी गई। कार्यक्रम में विधायक अर्जुन सिंह ने वन्य प्राणी विभाग के सौजन्य से गरीब परिवार से संबंध रखने वाली 30 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए सिलाई मशीनें भेंट की गईं। वहीं 30 स्कूली छात्राओं को भी साईकिलें भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को लगभग 6 लाख रूपये के चैक भी भेंट किये गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दृड़ संकल्प है। इस मौके पर एसडीएम ज्वाली अरुण शर्मा, डीएफओ वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर कृष्ण कुमार, आरओ नगरोटा सूरियां रशपाल, तहसीलदार जवाली जोगिंदर पटियाल, तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरी राणा, जिला भाजपा महामंत्री राकेश बाजवा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, मंडल महामंत्री रविन्द्र कुट लैहडिया, भाजपा कार्यालय सचिव कृष्ण पगडोत्रा, मीडिया प्रभारी जतिंदर सिंह, तरसेम जट्ट, भाजपा किसान मोर्चा जिला सचिव सुरेश गुलेरिया, भाजयुमो अध्यक्ष राजिंदर कौंडल, भाजयुमो महामंत्री कवि ठाकुर, सचिव दिनेश निखिल, नरेम सिंह, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अश्विनी चैधरी, मनोनीत पार्षद गोरख महाजन, गोविंद रपोतरा, अंकुर बड़वाल, बिक्कू सनोरिया, सिंटू, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडलाध्यक्ष कैप्टन यशपाल सिंह, गुरदीप सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment