राकेश शर्मा: जसूर: 25.10.2018
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्षा अनुसुइया उइके नूरपुर में अनुसूचित जनजाति वर्ग की समस्याएं सुनेंगी। इस आशय की जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी नूरपुर डाॅ सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वे अपने कांगड़ा-चम्बा जिलों के प्रवास के दौरान वे 26 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे नूरपुर स्थित नगर पालिका हॉल में अनुसूचित जनजाति वर्ग को पेश आ रही समस्याओं को सुनेंगी। आयोग की अध्यक्षा इस दौरान अनुसूचित जनजाति विशेषकर गद्दी समुदाय के लोगों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से मुखातिब होंगी। वे दोपहर 12 बजे नगर पालिका हाल में ही नूरपुर तथा ज्वाली उपमंडल के अधिकारियों के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर आयोजित बैठक में भी शिरकत करेंगी। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे वे स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू होंगी। पत्रकार वार्ता के बाद 2.30 बजे नूरपूर से गगल एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी जहां से वे दिल्ली के लिये रवाना होंगी।
No comments:
Post a Comment