राकेश शर्मा: जसूर: 27.11.2018
2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराकर कांग्रेस होगी सत्तासीन।भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेकों जनविरोधी फैसले लिए हैं और इन्ही फैसलों के विरुद्ध महिला कांग्रेस ने अभियान छेड़ा हुआ है। आने वाले 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और केन्द्र में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार होगी। यह कहना है प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनु राणा का, जो कि विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत चरूड़ी और सुखार में महिला कांग्रेस विस्तार कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। लेकिन अव देश की जनता भाजपा के वहकावे में आने वाली नहीं है और 2019 के चुनावों में उसे बाहर का रास्ता दिखा कर कांग्रेस को सत्तासीन करने का मन जनता ने वना लिया है। अनु राणा ने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नोटबंदी ने आम जनमानस को गहरे जख्म दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला नूरपुर में महिला कांग्रेस ने गांव गांव जाकर अधिक से अधिक मातृशक्ति को कांग्रेस की जनहितैशी नीतियों और पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान चलाया हुआ है। वहीं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जा रहा है। उन्होने आने वाले दिनों में नूरपुर में एक विशाल महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किये जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर प्रोमिला देवी, त्रिशला देवी, सुमन देवी, उर्मिला देवी, पूजा देवी, कृष्णा देवी, सत्या देवी, राम वाई, आशा देवी सहित भारी संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment