Monday, November 12, 2018

सुदर्शन शर्मा को संगठन जिला कांग्रेस कमेटी नूरपुर के प्रवक्ता की कमान

राकेश शर्मा: जसूर: 12.11.2018 

वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुदर्शन शर्मा को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के अनुमोदन पर संगठन जिला कांग्रेस कमेटी नूरपुर का प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन जिला नूरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौढ (नूरपुर) निवासी सुदर्शन शर्मा की नियुक्ति के हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया है। वहीं संगठन जिला कांग्रेस कमेटी नूरपुर का प्रवक्ता नियुक्त करने के लिए सुदर्शन शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय महाजन तथा जिला कांग्रेस प्रधान कर्ण सिंह पठानियां का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि प्रदेश हाईकमान द्वारा जिला स्तर पर प्रवक्ता के पद पर की गई नियुक्ति का वह पूरी जिम्मेदारी एवम निष्ठा के साथ से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन जिला नूरपुर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। तथा आम जनता को भाजपा की केंद्र व् प्रदेश सरकार की विफलताओं तथा जन विरोधी नीतियों तथा कांग्रेस पार्टी की जनहितैशी नीतियों से अवगत करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। 

No comments:

Post a Comment