Sunday, November 11, 2018

कोई किल्ला पठानिया जोर लड़िया, कोई बेटा वज़ीर दा खूब लड़िया

राकेश शर्मा: जसूर: 11.11.2018

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि को उनके पैतृक गांव बासा बजीरा में ‘वीर दिवस’ के रूप में मनाया गया। पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदूषण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं जिला चम्बा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि सहित अन्य गणमान्यों ने द्वीप प्रज्वल्लित कर व वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वजीर राम सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पठानिया ने मुख्यातिथि व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। वहीं कई स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। 
वहीं मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया एक महान योद्धा थे जिन्होंने अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि वजीर राम पठानिया एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम क्रांति 1857 से भी दस वर्ष पहले ही अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल बजा दिया था। उन्होंने कहा कि नूरपुर रियासत ही एकमात्र रियासत थी जिसे कि अंग्रेजी हकुमत झुका नहीं सकी। उन्होंने कहाकि हमें वजीर राम सिंह पठानिया के आदर्शो पर चल कर अपने देश व समाज के कल्याण व उत्थान के लिए भरसक प्रयास करना चाहिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने वजीर राम सिंह पठानिया के स्टैच्यू के निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया के स्टैच्यू का निर्माण इसी वर्ष से शूरु करने का आह्वान किया। 

वहीं पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया ने उपस्थित लोगों को वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह मातृ भूमि की रक्षा और स्वतंत्रता की खातिर वजीर राम सिंह पठानिया ने आंग्रेजी हकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से वजीर राम सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहाकि वजीर राम सिंह पठानिया का स्टैच्यू सभी के सहयोग से बनाया जा सकता है और इस स्टैच्यू को बनाने के लिए एक कमेटी बना कर उचित जगह पर लगाए जाने व उसकी उचित देखभाल करने की भी अपील की।
इस अवसार पर नूरपुर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह बख्शी, चेतन चंबियाल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक करनैल सिंह राणा, एग्रीकल्चर प्रड्यूस मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजिंद्र सिंह पठानिया, धर्मवीर कपूर, भीखम सिंह पगडोत्रा सहित कई गणमान्यों सहित अनेक लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment